फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार कर रही क्षेत्र का विकास : ठाकुर

Mon, 05 Jun 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंडला (चंबा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ सालों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का रहा है। सुंडला स्थित विश्रामगृह में आयोजित प्रेसवार्ता में डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने यह बात कही। विधायक ने केंद्र सरकार की ओर से देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों से अवगत कराया। कहा कि पिछले नौ वर्षों में भारत सरकार की एक-एक योजना गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। सबका साथ और सबका विकास की भावना को समेटे हुए योजनाएं आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 2047 तक भारत एक विकसित देश हो। इसके लिए आज अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण से लेकर गरीब कल्याण तक मोदी सरकार हर क्षेत्र का विकास कर रही है। बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण भारत के समृद्ध सभ्यतागत संस्कृति के प्रति यथोचित सम्मान सुनिश्चित करना प्राथमिकता रही है। कहा कि आकांक्षी जिले के विधानसभा क्षेत्र डलहौजी में केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से करोड़ों रुपये की धनराशि से विकास कार्य हुए हैं। इनमें जलजीवन मिशन के तहत डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र में 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है। वहीं, उज्ज्वला योजना से हजारों परिवारों को मुफ्त गैस चूल्हे प्राप्त हुए हैं। बात करें तो किसान सम्मान निधि से यहां हजारों परिवार लाभान्वित हुए हैं। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से क्षेत्र में हजारों आवास और शौचालयों का निर्माण हुआ है। कोरोना काल के दौरान क्षेत्र के हजारों परिवारों को मुफ्त राशन के साथ मुफ्त टीकाकरण हुआ है। केंद्र सरकार के सहयोग से डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। इसके लिए डलहौजी की जनता केंद्र की मोदी सरकार का आभार प्रकट कर रही है। बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल डलहौजी की ओर से आगामी एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें