फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ढलोग समेत कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन पढ़ाई और यूपीआई लेनदेन समेत जरूरी काम प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत ढलोग समेत आसपास के कई गांवों में पिछले कई दिन से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। नेटवर्क नहीं होने के कारण ग्रामीणों के मोबाइल फोन शोपीस बनकर रह गए हैं। ढलोग के अलावा कलर, बैंस्का, धारद, फाटी, उलेड़, दरमणु, बंगोता और समलेटा समेत कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत ढलोग के उपप्रधान मंजीत सिंह ने बताया कि पिछले कई दिन से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति खराब है। कई जगह मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह गायब है, जबकि कुछ जगह हल्का-फुल्का सिग्नल आने के बावजूद फोन पर बात नहीं हो पाती। इंटरनेट सेवा भी सुचारु रूप से काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल और इंटरनेट लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। यूपीआई के माध्यम से लेन-देन, ऑनलाइन पढ़ाई, सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने सहित कई जरूरी कार्य इंटरनेट के माध्यम से किए जाते हैं। ऐसे में नेटवर्क सुविधा ठप होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इंटरनेट कनेक्टिविटी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों पंकज कुमार, विपिन कुमार, पवन कुमार, मंजीत सिंह, रणजीत कुमार और देव राज ने प्रशासन और संबंधित दूरसंचार कंपनी से मांग की है कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी रहने के कारण उन्हें जरूरी कार्यों के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क की समस्या उनके ध्यान में लाई गई है। जल्द संबंधित स्तर पर उचित समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें