फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भलेई कॉलेज बंद करने के फैसले पर बिफरे विधायक

Fri, 05 Jun 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-कॉलेज को मजबूत करने के बजाय बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण विधानसभा में फिर उठाएंगे मुद्दा
विज्ञापन

संवाद न्यू एजेंसी
सलूणी/तेलका (चंबा)। कम छात्र संख्या वाले महाविद्यालयों के विलय और बंद किए जाने के सरकार के फैसले पर विधायक डीएस ठाकुर ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय भलेई को बंद करने के निर्णय को गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय करार दिया।
विधायक ने कहा कि भलेई जैसे दुर्गम क्षेत्र में स्थित यह महाविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों और विशेष रूप से छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। ऐसे संस्थान को बंद करने के बजाय सरकार को इसे मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए थे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज में छात्र संख्या घटने के लिए सरकार और शिक्षा विभाग की नीतियां जिम्मेदार हैं। वर्षों तक न तो पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की गई और न ही स्थायी भवन निर्माण की दिशा में गंभीर प्रयास किए गए। बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों का रुझान धीरे-धीरे कम होता गया।
उन्होंने बताया कि कॉलेज की स्थापना के शुरुआती वर्षों में यहां करीब 350 विद्यार्थी अध्ययनरत थे और क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने इसी संस्थान से उच्च शिक्षा प्राप्त की। विधायक ने चिंता जताई कि भलेई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कई छात्राएं आर्थिक एवं सामाजिक कारणों से दूरदराज के शहरों में पढ़ाई के लिए नहीं जा सकतीं। ऐसे में कॉलेज का बंद होना उनके लिए बड़ी बाधा साबित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा वह पहले भी विधानसभा में उठा चुके हैं और आगामी सत्र में एक बार फिर मजबूती से सरकार के सामने रखेंगे। साथ ही सरकार से भलेई कॉलेज को बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें