चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता में मियाड़ीगला की टीम ने डीसी इलेवन को 11 रन से शिकस्त दी। दिन के दूसरे मैच में गैहरा ने बारगाह को दस रन से हराया।
यह जानकारी स्कोरर दर्शन सिंह ने दी। पहले मैच में मियाड़ीगला की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 103 रन बनाए। इसमें विशाल ने 24 और बंटू ने 16 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी इलेवन 92 रन ही बना सकी। अभिषेक ने 25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मियाड़ीगला से विशाल, राहुल और आकाश ने दो-दो विकेट चटकाए। दूसरे मैच में गैहरा की टीम ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए। इसमें अतुल ने 49 और बीत ने 26 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारगाह की टीम 117 रन ही बना सकी। गैहरा से सनी ने तीन और संजू ने दो विकेट चटकाए। दोनों टीमों ने यह मैच जीत प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।