फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दवा समझकर खाल सी सल्फास की गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। नगाली पंचायत के गांव धार में एक व्यक्ति ने गलती से सिरदर्द की दवा समझकर सल्फास की गोली खा ली। इससे उसकी हालत तबीयत बिगड़ गई। बनीखेत और डलहौजी में प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज कुमार निवासी गांव धार डाकघर बगढ़ार तहसील डलहौजी जिला चंबा मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन-चार दिन से घर में पानी की समस्या के कारण वह मानसिक तनाव में था। बुधवार सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच अचानक उसके सिर में तेज दर्द हुआ। जल्दबाजी में उसने अलमारी में रखी दवाई खा ली लेकिन वह सिरदर्द की दवा नहीं बल्कि सल्फास की गोली थी। दवाई खाने के कुछ ही समय बाद उसे चक्कर आने लगे, जिस पर उसने अपनी पत्नी सुषमा देवी को बताया। पत्नी ने अलमारी की जांच की तो पता चला कि पति गलती से सल्फास खा लिया है। तुरंत गांव के पूर्व प्रधान ब्यास देव को फोन कर सूचित किया गया। इसके बाद पूर्व प्रधान ब्यास देव और पूर्व उपप्रधान अमित कुमार मौके पर पहुंचे और राज कुमार को तुरंत वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल डलहौजी अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह मामला पूरी तरह से दुर्घटनावश पाया गया है। डलहौजी के डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि गलती से जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने का मामला प्रकाश में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें