फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लापता नाबालिग युवक हरिद्वार से ढूंढ निकाला

Mon, 04 Aug 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। घर से 28 दिन पहले लापता हुए नाबालिग युवक को पुलिस ने हरिद्वार से ढूंढकर परिजनों का सौंप दिया है। अपनी आंखों के सामने बेटे को देख पिता की आंखों से आंसू छलक पड़े। 7 जुलाई को नाबालिग चुराह के भलौता गांव से लापता हो गया था। अपने स्तर पर माता-पिता ने उसकी सभी जगह तलाश की। जब वह नहीं मिला तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तीसा थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच करते हुए एक टीम का गठन किया। दो दिन पहले पुलिस को भनक लगी कि लापता नाबालिग हरिद्वार में देखा गया है। तीसा से टीम तुरंत वहां के लिए रवाना हो गई। पुलिस एक ढाबे में उसे ढूंढ निकाला। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लापता युवक को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें