फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के 53 बागवान करनाल में सीखेंगे बागवानी की बारीकियां

Mon, 04 Aug 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उद्यान विभाग चंबा कार्यालय से सोमवार को 53 बागवानों का दल दो अधिकारियों की अगुवाई में हरियाणा के करनाल स्थित बागवानी प्रशिक्षण संस्थान के लिए रवाना हुआ। यहां पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ये बागवान फलों और अन्य फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकें सीखेंगे। उप निदेशक बागवानी डॉ. प्रमोद शाह ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस दल में तीसा, सलूणी, मैहला, चंबा और भटियात के बागवान शामिल हैं। यह प्रशिक्षण बागवानों को खेत से मंडी तक की पूरी प्रक्रिया में नई वैज्ञानिक तकनीकों और नवाचारों से जोड़ेगा, जिससे उत्पादन, गुणवत्ता और आमदनी में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य है कि जिले के बागवान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर व्यावसायिक बागवानी अपनाएं और बाजार की मांग के अनुसार फसलें उगाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण प्राप्त कर किसान न केवल स्वयं लाभान्वित होंगे बल्कि अपने क्षेत्र के अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें