चंबा। कार के डैश बोर्ड में सुसाइड नोट लिखकर एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी के इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। लापता की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। जोकि जालंधर में नौकरी करता था। उसकी पत्नी जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में कार्यरत है। कुछ दिन पहले ही पूरा परिवार अपने घर से चंबा लौटा था। सोमवार को गुरप्रीत घर से कार लेकर निकला। मगर शाम होने तक वापस नहीं आया। इससे उसकी पत्नी को चिंता सताने लगी। पत्नी ने आस पड़ोस और पति के दोस्तों से भी पूछताछ की। मगर किसी को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद रात को पत्नी ने चंबा थाना में जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे तलाशने का अभियान शुरू किया। बुधवार को सुबह के समय लापता की कार पुलिस को बालू के पास सड़क किनारे मिली। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैश बोर्ड में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें गुरप्रीत ने पंजाबी भाषा में लिखा था कि वह जिंदगी से काफी परेशान हैं। इसलिए वह आत्महत्या कर रहा हैं। मगर पुलिस को इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। लापता को तलाश करने के लिए पुलिस ने रावी नदी के तट में अभियान चलाया है। फिलहाल अभी तक पुलिस को लापता का कोई सुराग नहीं मिला है।
इनसेट
पुलिस अधीक्षक डॉ. ने बताया कि एक व्यक्ति के अचानक सुुसाइड नोट लिखकर गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।