चंबा। चंबा में कुली का काम करने वाला जम्मू कश्मीर का एक व्यक्ति पुलिस को बिना बताए जिले से गायब हो गया है। शुक्रवार को पुलिस को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी। लेकिन, पुलिस को उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कसाकड़ा मोहल्ले में जम्मू कश्मीर का एक व्यक्ति लंबे समय से रह रहा था जो चंबा में कुली का काम करता था। लेकिन, लॉकडाउन के बाद चंबा में उनका काम प्रभावित हो गया है। लॉकडाउन और कर्फ्यू होने के चलते सभी लोगों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। प्रशासन की अनुमति के बिना जिले के बाहर जाने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन एक व्यक्ति बिना बताए गायब हो गया है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।