फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 300 मीटर दूरी पर पार्क कार शरारती तत्वों ने जलाई, ग्रामीण खौफजदा

विज्ञापन
चुराह के लेंसवी में शरारती तत्वों द्वारा जलाई गई गाड़ी।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत लेंसवी के हस्लूंड गांव में घर से महज 300 मीटर दूर खड़ी की गई कार को शरारती तत्वों ने जला डाला। यह घटना बुधवार देर रात की है। सुबह जब कार मालिक ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह स्तब्ध रह गया। उसने बिना समय गंवाए नकरोड़ पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शरारती तत्वों की ओर से जलाई गई कार के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राजकीय प्राथमिक पाठशाला चटोगा में कार्यरत जेबीटी शिक्षक पवन कुमार रोजमर्रा की तरह वीरवार को अपनी कार को निर्धारित जगह पर खड़ी कर घर चला गया। देर रात करीब 10:15 बजे शरारती तत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर उसकी कार को जला दिया। प्रभावित अध्यापक ने बताया कि अक्तूबर 2020 में उन्होंने मारुति की टॉप मॉडल की कार खरीदी थी।
कार जलाने के अलावा शरारती तत्व दो अन्य कारों के शीशे भी निकाल ले गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गत 12 जुलाई को हेमराज, केवल और देवेंद्र की कारों को भी शरारती तत्वों ने इसी स्थान पर जला दिया था। हैरानी की बात है कि क्षेत्र में शरारती तत्वों के हौसले काफी बुलंद हैं जबकि पुलिस के हाथ आज तक ये शरारती तत्व नहीं चढ़ पाए हैं। पीड़ित अध्यापक ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि शरारती तत्वों को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि शरारती तत्वों के कार जलाने की तहरीर पुलिस के पास पहुंची है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें