फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान बनीखेत बाजार में खुली व्यवस्था की पोल

विज्ञापन
बनीखत में नालियां ब्लॉक होने के कारण सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बनीखेत बाजार में अव्यवस्था की पोल खुल गई। सुबह के समय हुई भारी बारिश से नालियों का गंदला पानी सड़क पर पहुंच गया। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बनीखेत बाजार में बारिश के कारण नालियों में अटी गंदगी सड़क पर बिखर गई। उन्होंने बताया कि सर्दियों में भूस्खलन के चलते हरक सिंह मोड़ के पास मलबा गिरा था, जिसे आज दिन तक एनएच मंडल चंबा की ओर से हटाया नहीं गया है। इससे जब भी बारिश होती है तो नालियों से होकर गंदला पानी सड़क पर बहता है। ग्रामीणों अशोक कुमार, पारस शर्मा, मेला राम, बालकृष्ण, पंकेश, राजेंद्र, नवीन, सोनू कुमार, कुलदीप का कहना है कि नालियों में पड़ा मलबा न हटाने से परेशानी हो रही है। उन्होंने एनएच मंडल चंबा से गुहार लगाई है कि जल्द मलबा हटाकर नालियों को साफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें