फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंडला-छुद्रा मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सुंडला-छुद्रा मार्ग पर हनुमान मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हुआ। हादसे में मारे गए युवक की पहचान पंकज कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी छुद्रा के रूप में हुई है। घायल की पहचान आकर्षक पुत्र कमलेश कुमार निवासी छुुद्रा के रूप में हुई है। दोनों शनिवार रात करीब 11 बजे सुंडला से अपने घर की तरफ जा रहे थे। हनुमान मोड़ के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद वहां पर आसपास के लोग पहुंच गए। जिन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान पंकज ने दम तोड़ दिया। आकर्षक प्राथमिक उपचार के बाद ठीक है। बाइक को पंकज चला रहा था जिसकी गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। डीएसपी सलूूूणी शेर सिंह राणा ने बताया कि उपरोक्त मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें