फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी क्षेत्र से नाबालिग लड़की गायब, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 25 Sep 2023 04:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड सलूणी की अधवारी से एक नाबालिग लड़की के अचानक लापता होने की शिकायत परिजनाें ने पुलिस थाना किहार में दर्ज करवाई है। यह शिकायत लापता लड़की की माता ने दर्ज करवाई है। परिजनों को शक है कि उनकी बेटी को कोई अपने साथ भगाकर ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन








पुलिस में दी शिकायत में महिला ने बताया है कि वे कुछ दिन पहले अपने बीमार सास का उपचार करवाने के लिए चंबा गई थी। उसकी नाबालिग बेटी अपने पिता के साथ अधवारी में थी। रात को पिता और बेटी दोनों सो गए थे, लेकिन अगली सुबह उनकी बेटी वहां से लापता थी। पिता ने उसकी तलाश के लिए सभी जगह संपर्क किया। लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लग पाया।







उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर बेटी की तलाश की गुहार लगाई। शिकायत दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी ने लड़की को तलाश करने के लिए अपनी टीमें मुस्तैद कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस उन सभी स्थानों पर अपनी दबिश दे रही है, जहां पर लड़की के होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें