फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली मिंजर मेले आगाज की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने विधिवत रूप से ध्वज फहरा कर शुभारंभ किया। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर अजीत भट्ट एवं पार्टी ने पारंपरिक लोकगायन कुंजड़ी मल्हार का गायन किया। इस मौके पर हंसराज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चंबा की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार दृढ़ प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जिला चंबा को विकास की नई ऊंचाइयों के साथ आगे ले जाने के साथ-साथ वैभवशाली समृद्ध संस्कृति को भी जीवंत रखने की नितांत आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने मिर्जा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रियासत काल से भगवान श्री रघुनाथ जी को मिंजर अर्पित करना, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द की भावना का निर्वहन बखूबी करके एक अनूठी मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक चंबा चौगान का निर्माण रियासत काल में 84 परगनों की मिट्टी से तत्कालीन राजाओं ने करवाया था। उन्होंने कहा कि जिला चंबा को विकास की दृष्टि से हिमाचल के अग्रणी जिलों में शामिल करने के भी भरसक प्रयत्न किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। नगर परिषद चंबा उपाध्यक्ष नीलम नैय्यर ने विधानसभा उपाध्यक्ष को मिंजर भेंट कर सम्मानित किया। अध्यक्ष मिंजर मेला आयोजन समिति एवं उपाध्यक्ष चंबा विवेक भाटिया ने विधानसभा उपाध्यक्ष को शॉल एवं टोपी पहना कर सम्मानित किया। संयोजक खेलकूद आयोजन समिति एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने उपाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उपायुक्त विवेक भाटिया ने स्वागत संबोधन में कहा कि चार अगस्त तक चलने वाले मेले में नया चंबा थीम पर आधारित बहुआयामी गतिविधियों को शामिल किया गया है। मेले में स्वच्छता को सर्वोपरि रखा गया है, जिसमें लोगों का सहयोग अपेक्षित रहेगा। स्थानीय कलाकारों को मिंजर मेले में मंच प्रदान किया जा रहा है। ऑडिशन में चयनित प्रथम आठ स्थानीय कलाकारों को प्राइम टाइम में मौका दिया जाएगा। मेले में हंसराज ने विभिन्न विभागों की विकासात्मक और जनकल्याण से जुड़ी प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर सदर विधायक पवन नैयर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर, अतिरिक्त उपायुक्त चंबा हेम राज बैरवा, सहायक आयुक्त उपायुक्त चंबा रम्या चौहान, एसडीएम चंबा दीप्ती मंढोत्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें