भांदल में छिंज मेले के दौरान आपस में जोर आजमाइश करते पहलवान।संवाद
- फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। भांदल छिंज मेले की बड़ी माली पठानकोट के मिंदा पहलवान के नाम रही। दीनानगर के शमशेर पहलवान उपविजेता बने। छोटी माली के विजेता रिशपाल और रमेश उपविजेता बने। बड़ी माली के विजेता पहलवान को 15,000 और उपविजेता को 8,000 के नकद इनाम दिए गए। छोटी माली के विजेता पहलवान को 8,000 और उपविजेता को 5,000 रुपये की धनराशि इनाम के रूप में दी गई।
भांदल में बुधवार को छिंज मेले का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब, पठानकोट और हिमाचल के पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। बड़ी माली का मुकाबला काफी देर तक चला। दोनों पहलवान हार मानने को तैयार नहीं थे। दर्शक अपने पसंदीदा पहलवान को जिताने की होड़ में लगे थे। इतने में मिंदा पहलवान ने दूसरे पहलवान को पटकनी देकर पीठ लगाई और बड़ी माली पर कब्जा कर लिया। मेले में जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि सलूणी के पुलिस उप अधीक्षक मयंक चौधरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने मेला कमेेटी को अपनी तरफ से 31,000 रुपये देने की घोषणा की। छिंज मेला कमेटी के प्रधान दुनी चंद गौतम ने बताया कि हर वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए यह प्रतियोगिता करवाई गई।