फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमगिरी में 628 खिलाड़ी बहाएंगे पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी में चुराह जोन प्रथम के 52 स्कूलों के 628 खिलाड़ी खेलों में पसीना बहाएंगे। वीरवार को स्कूल परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस मौके पर ग्राम पंचायत पंजेई की प्रधान बिमला देवी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। कार्यालय अधीक्षक सुशील भारद्वाज, जिला स्कूली क्रीड़ा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश्वर अहीर, चीफ पैटर्न जन्म सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह जानकारी सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी मान सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए बढ़िया व्यवस्था की गई है। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों खिलाड़ियों से परिचय किया और उन्हें खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां शारीरिक विकास होता है तो वहीं मानसिकता भी मजबूत होती है। इससे पहले मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य वीर सिंह ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथि का स्वागत किया। शुभारंभ पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें