चंबा। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह रैली चंबा मिलेनियम गेट से शुरू होकर सुल्तानपुर, बालू, सरोल और राजपुरा होते हुए कियाणी पहुंचकर वापस मिलेनियम गेट पर समाप्त हुई। रैली का आयोजन द्रोणा सोसायटी की ओर किया गया। समापन मौके पर उपायुक्त अपूर्व देवगन और एसडीएम अरुण शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। द्रोणा सोसायटी के निदेशक देवेंद्र सिंह ने बताया कि खेल दिवस के मौके पर यह रैली करवाई गई। इसमें जहां 27 लड़कों ने भाग लिया तो वहीं, तीन लड़कियां भी रैली में शामिल रहीं। उपायुक्त ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही मानसिक शक्ति भी बढ़ती है। उन्होंने जिले के युवाओं से आह्वान किया है कि वे खेलों की ओर अपनी दिलचस्पी बढ़ाएं। इस मौके पर मनीष जम्वाल, जसवंत ठाकुर, अतुल और अभिषेक मौजूद रहे।