फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इंतजार सहा न गया तो जमीन पर ही लेट गई मरीज

Tue, 29 Aug 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दिन: मंगलवार। समय: सुबह 10:30 बजे। स्थान: मेडिकल कॉलेज चंबा की मेडिसिन ओपडी। जलजनित रोगों समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज ओपीडी के बाहर डाॅक्टर से स्वास्थ्लं जांच करवाने के लिए कतार में खड़े हैं। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। महिलाओं की लगी कतार में एक महिला मरीज दो घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करने के बाद थकहार कर जमीन पर ही लेट जाती है। मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की भीड़ के आगे चिकित्सक कम पड़ रहे हैं। डाॅक्टरों की संख्या बढ़ाने की मांग प्रबुद्धजन और सामाजिक कार्यकर्ता लंबे समय से करते आ रहे हैं बावजूद इसके जिले की पौने छह लाख की आबादी के लिए खुले मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सकों के रिक्त पद मरीजों का मर्ज बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

पेट दर्द से पीड़ित हूं। सुबह से कतार में लगी हूं लेकिन, अभी तक नंबर नहीं आया है। मेडिसिन ओपीडी में यदि तीन से चार चिकित्सक हों तो चेकअप करवाने के लिए आने वाले लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा। -शमिमि, झज्जा कोठी निवासी।
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए। मेडिसिन वार्ड में रोजाना मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। अधिक चिकित्सक तैनात होने के बाद मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। -सोहन सिंह, हिमगिरि निवासी।
विज्ञापन

मेडिसिन ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लगी रहती हैं। यहां पर मरीजों को बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। मरीज कई घंटों तक कतार में लगे रहते हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। -चिकनी देवी, मंगला निवासी।
बेटा कई दिन से पेट दर्द से पीड़ित है। उपचार करवाने के लिए सुबह 10 बजे से कतार में लगे हैं। ग्यारह बजे तक नंबर नहीं आया है। अभी कितना इंतजार करना पड़ेगा, कुछ पता नहीं है। -ओम प्रकाश, धरवाला निवासी।
प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री से मेडिकल कॉलेज चंबा में रिक्त पदों को भरने का आग्रह किया जाएगा जिससे लोगों को सहूलियत मिल सके। -नीरज नैयर, सदर विधायक चंबा।

कांग्रेस सरकार हर स्तर पर विफल साबित हो रही है। जिले में लचर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में प्रदेश सरकार कोई प्रयास नहीं कर पाई है। जिलावासियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। धीरज नरयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें