चंबा के भरमौर में पौधरोपण के दौरान विधायक डॉक्टर जनक राज।संवाद
चंबा। भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने वन विभाग द्वारा आयोजित 76वें वन महोत्सव एवं पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों और महिला मंडल के सदस्यों के साथ पौधरोपण किया। विधायक ने इस दौरान स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कर पर्यावरण का संतुलन बनाया रखा जा सकता है। पौधरोपण करने के साथ-साथ इसकी देखभाल करना भी अनिवार्य है।