फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
वन महोत्सव के अवसर पर सिढ़कुंड में पौधारोपण करते उपायुक्त डीसी राणा व अन्य। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 72वें वन महोत्सव के अवसर पर वन परिक्षेत्र मसरूंड के तहत मुलु में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपायुक्त डीसी राणा ने देवदार का पौधा रोप कर जिला वासियों से वनों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण को जन सहभागिता का आधार बनाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रशिक्षुओं और चिकित्सकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 12 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग छह हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपायुक्त ने बताया कि जारी वित्त वर्ष के दौरान जिले में विभिन्न प्रजातियों के 15 लाख पौधों को रोपित किया जाएगा। वन मंडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न वन मंडलों में भी पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत करीब छह हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।
चंबा वन मंडल के तहत इस वर्ष पौधरोपण सीजन के दौरान करीब पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम नवीन तनवर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार, प्राचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ. रमेश भारती, एपीडी रजनीश महाजन, सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी नीना सहगल और दीपक भाटिया ने पौधरोपण में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें