फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Sun, 07 Dec 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वा​र्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं।
विज्ञापन
चंबा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे, जबकि उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन विशेष रूप से मौजूद रहे। स्कूल प्रधानाचार्या श्रीकला ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल प्रधानाचार्य श्री कला ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और तमाम उपलब्धियों के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में विधायक नीरज नैयर ने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही इसी तरह पढ़ाई में कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विशेष कार्य अधिकारी उमाकांत आनंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें