फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिला क्रिकेट टीम के लिए 80 खिलाड़ियों ने किया दावा

Sun, 07 Dec 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
ट्रायल में भाग लेने पहुंचे ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
चंबा। अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम के चयन को लेकर रविवार को एचपीसीए क्रिकेट सब-सेंटर हरिपुर में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस ट्रायल में जिला मुख्यालय चंबा सहित हरिपुर, मैहला, भद्रम, बनीखेत, तीसा, भटियात, भरमौर, सुंडला और लचोड़ी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे चयन शिविर में शामिल किया जाएगा। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने का पूरा अवसर मिलेगा। शिविर में चयनित खिलाड़ियों में से हीटीम का चयन किया जाएगा। अमित कुमार ने कहा कि जिला क्रिकेट संघ प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस तरह की चयन प्रक्रिया युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बड़ा मंच प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें