फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Thu, 28 Dec 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक  पाठशाला भड़ीयांकोठी में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति
विज्ञापन
चंबा। सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भड़ियांकोठी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास बेहतर शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि बुनियादी स्तर पर गुणात्मक और आधुनिक शिक्षा सुविधा घर-द्वार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करें। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं बनाई जा रही हैं। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भड़ियांकोठी के तहत बोर्ड परीक्षाओं का बेहतर परिणाम रहने पर स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने स्कूल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। विद्यालय की पत्रिका अनुभूति का भी विमोचन किया। स्कूल की ओर से शुरू की गई प्रोत्साहन राशि के तहत पांच विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के तौर पर वितरित की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। इससे पहले प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। पार्षद जीवन सलारिया, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव राकेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य जै किशन, प्रधान मनीष ठाकुर, सहायक अभियंता हंसराज चौहान, कनिष्ठ अभियंता मनीष ठाकुर व सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें