गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान प्रस्तुति देते विद्या
पहाड़ी नाटी ने मोहा मन, एसडीएम अनिल कुमार भारद्वाज ने बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम अनिल कुमार भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
तहसीलदार रमेश चौहान और डीएसपी मयंक शर्मा विशेष अतिथि रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पहाड़ी नाटी के माध्यम से हिमाचल की लोक संस्कृति की झलक पेश की, जिसे दर्शकों ने सराहा।
एसडीएम अनिल कुमार भारद्वाज ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य नवदीप भंडारी ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य नवदीप भंडारी और दीपिका भंडारी ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर थाना प्रभारी बाबू राम, यातायात प्रभारी विशम्भर, एएसआई संजीव शर्मा, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।