राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा में वार्षिक समारोह में राजस्थानी गीत पर नृत्य छात्राएं:संवाद
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा ने कहा कि बच्चों को आज के समय में बेहतर शिक्षा मिलना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में राइजिंग स्टार स्कूल प्रबंधन अहम भूमिका निभा रहा है।
विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। खेलकूद गतिविधियों के लिए भी विद्यार्थियों में दिलचस्पी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने यह बात राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही। इससे पहले प्रधानाचार्य संजीव सूरी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद विद्यार्थी पंजाबी और हिंदी गानों पर थिरके। राजस्थानी लोकनृत्य पर विद्यार्थियों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए स्कूल प्रबंधन हरसंभव प्रयास कर रहा है। मुख्यातिथि ने स्कूल मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय अधीक्षक सुशील भारद्वाज भी मौजूद रहे।
राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा में वार्षिक समारोह में राजस्थानी गीत पर नृत्य छात्राएं:संवाद