फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अध्यक्ष बनीं ज्योति, नेहा को दी सचिव पद की जिम्मेदारी

Mon, 16 Oct 2023 10:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा की केंद्रीय छात्र परिषद में प्रधान पद की कमान ज्योति को सौंपी गई है। अभिषेक विज उप प्रधान, नेहा सचिव और नताशा को सह सचिव मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

विभिन्न स्नातक कक्षाओं बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीवॉक से कक्षा प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया है। नामांकित सदस्यों में हर्षित कुमार, काजल, सुमना, रोहित, शीतल कुमारी, अरमान देवल, दिव्यांशी धीमान, अनिकेत चोणा, कीर्ति, अर्पिता बसंत, वंदिता महाजन, पवन, ऋतुल नेगी, विशाल ठाकुर, अंजु देवी, निखिल कुमार, रितेश चौहान, स्नातकोत्तर कक्षाओं एमए और पीजीडी सीए से दिशु, तमन्ना, यशु कुमारी, खुशी, किरण बाला, कनिका भारद्वाज, बबिता, हिमानी, रोवर रेंजर से निशांत और दिशा, एनसीसी से तरुण व ममता, एनएसएस से अंशुल और दीक्षा खेलकूद से ईशा और शाक्षी, क्लब सोसायटी से वर्षा जरयाल व सुजल कुमार, सांस्कृतिक से रोहित व शिखर आर्य को चुना गया।
प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा ने नवनामांकित सदस्यों से कॉलेज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। कहा की शीघ्र नवगठित कार्यकारिणी के कार्यालय प्रतिनिधियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाने के लिए समारोह का आयोजन किया जाएगा। मनोनयन प्रक्रिया से महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद का गठन महाविद्यालय केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों में प्रोफेसर राकेश राठौर, प्रोफेसर प्रेमी चिंत राम नेगी, प्रोफेसर परविंदर कुमार, डॉ. हेमंत पाल, डॉ. मनेश वर्मा, प्रोफेसर अविनाश और रविंद्र सिंह ने किया। प्रदेश विश्वविद्यालय के पंजीयक अधिकारी (रजिस्ट्रार) की ओर से जारी अधिसूचना के आधार एवं छात्र संगठन की सरंचना नियमों के आधार पर राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा में भी सत्र 2023-24 के लिए मनोनयन आधारित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें