फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन

Fri, 15 Mar 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मानव कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने उपमंडल अधिकारी चुराह के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। समिति के सदस्य मानसिंह ठाकुर, सदस्य त्रिलोक, रूप सिंह, सुलाना मानव कल्याण समिति के सदस्य भगत राम, लोभी राम और इसरो राम ने कहा कि कई वर्षों से अविराम अत्याचार एवं अमानवीय व्यवहार तृणमूल कांग्रेस के नेता और उनके गुंडे महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। कोलकाता से यह 75 किलोमीटर दूर है। उत्तर में 24 परगना में सुंदरवन हैं। यहां अनुसूचित जाति/जनजाति के लोग कृषि एवं अन्य कार्य कर जीवन यापन करते हैं। उनकी जमीनों पर तृणमूल कांग्रेस के नेता और उसके गुंडों ने कब्जा कर लिया है। ये गुंडे महिलाओं और युवतियों पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि राज्य सरकार को ऐसे असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए जाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें