फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो लोगों की मौत

Fri, 15 Mar 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और बचाव कार्य के दौरान अ​ग्निशमन व
विज्ञापन
गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो लोगों की मौत
विज्ञापन

नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर हादसा, पुलिस-दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से निकाले शव
करमंडू निवासी चालक साहबदीन और हंगाई के मदन कुमार ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय साहबदीन (चालक) पुत्र गुलामा गांव करमंडू डाकघर टिकरीगढ़ और 23 वर्षीय मदन कुमार पुत्र चतर सिंह गांव हंगोई डाकघर भडैला तहसील सलूणी के रूप में हुई है। बैरासियूल नदी में गिरी ऑल्टो कार से एक शव छिटक कर बाहर गिर गया था, जबकि दूसरा शव कार में फंसा रहा। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत चुराह प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम, अग्निशमन जवानों और ग्रामीणों के साथ मिलकर शवों को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस और अग्निशमन जवान रस्सी के सहारे नदी पार कर हादसा स्थल तक पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शव को निकाला। इसके बाद सिविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
शुक्रवार दोपहर बाद साहबदीन और मदन कुमार नकरोड़ से हिमगिरी की तरफ ऑल्टो कार में जा रहे थे। डैम साइट स्थित पुल के समीप चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग के जवान और ग्रामीण कड़ी मशक्कत से घटनास्थल तक पहुंचे। उन्होंने शव को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लीडिंग फायरमैन मनोज कुमार ने बताया कि भंजराड़ू के डोंरी स्थित अग्निशमन केंद्र में करीब साढ़े 12 बजे हादसे की सूचना मिली। उनकी अगुवाई में फायरमैन बद्रीनाथ, गृहरक्षक महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह और चालक मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस, ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर दुर्घटना में दो लोगाें की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीएमओ तीसा ऋषि पुरी ने बताया कि तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें