फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लेट ब्लाइट की चपेट में आया आलू तो करें ट्रोपिकोना जोल का छिड़काव

Wed, 20 Mar 2024 07:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
लेट ब्लाइट की चपेट में आया आलू तो करें ट्रोपिकोना जोल का छिड़काव
विज्ञापन

कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी कर जिले के किसानों को दी सलाह, कहा-कम होगा नुकसान
मार्च में रोग की चपेट में आती है फसल, आलू के पत्तों पर पड़ने लगते हैं काले धब्बे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आलू की फसल लेट ब्लाइट रोग की चपेट में आ जाए तो इससे बचाव के लिए ट्रोपिकोना जोल का छिड़काव करें। कृषि विभाग चंबा ने लेट ब्लाइट रोग को लेकर जिले के किसानों के लिए यह एडवाइजरी जारी की है। जानकारी के अनुसार जिले के तीसा, सलूणी, भटियात, भरमौर, मंगला, उदयपुर, करियां और मैहला क्षेत्र के किसान आलू की खेती करते हैं। मार्च में अकसर यह फसल लेट ब्लाइट बीमारी की चपेट में आ जाती है। इससे आलू के पत्तों पर काले धब्बे पड़ना शुरू हो जाते हैं। इससे फसल को नुकसान होता है। बहरहाल, विभाग की ओर से समय रहते किसानों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही इस बीमारी से बचाव के लिए छिड़काव करने की सलाह दी गई है। विभाग के मुताबिक अगर फसल को यह बीमारी लगती है तो किसान ट्रोपिकोना जोल का छिड़काव कर सकते हैं। इससे फसल को होने वाला नुकसान कम होगा और पैदावार भी प्रभावित नहीं होगी। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉॅ. कुलदीप धीमान ने कहा है कि मार्च में आलू की फसल को लेट ब्लाइट रोग लगने की संभावना रहती है। ऐसे में किसान उचित रखरखाव करें और ऐसी बीमारी लगने पर छिड़काव करें, जिससे फसल को ज्यादा नुकसान न पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें