फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नशे में संलिप्त लोगों को पुलिस के हवाले करेंगे मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के सदस्य

Mon, 07 Oct 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के नकरोड़ में बैठक के दौरान मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के सदस्य।संवाद
विज्ञापन
नकरोड़ (चंबा)। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के युवा विंग चुराह की बैठक नकरोड़ में हुई। इसकी अध्यक्षता सोसायटी के जिला अध्यक्ष लतीफ मोहम्मद ने की।
विज्ञापन

बैठक में युवाओं में बढ़ रहे नशे को लेकर चिंता जताई गई। निर्णय लिया गया कि नशे में संलिप्त लोगों पर नकेल कसने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। नशे का कारोबार करने वालों की सूचना समुदाय के लोग खुद पुलिस को देंगे। इसके लिए सोसायटी की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में सामाजिक सौहार्द को बरकरार रखने के लिए सोसायटी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि मुस्लिम समुदाय के युवक की ओर से गैर मजहब की युवती से शादी करने पर मौलवी निकाह नहीं पढ़ाएंगे। इस फैसले को लेकर भी एक कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में यति नर सिंह महानंद स्वामी की ओर से मुसलमानों के नबी पर अभद्र भाषा के प्रयोग की कड़ी निंदा की गई। वक्ताओं ने नर सिंह महानंद स्वामी के लिए सरकार और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दो टूक कहा है कि अगर नर सिंह महानंद स्वामी को जमानत दी जाती है तो मुस्लिम समाज सड़कों पर उतरेगा। बैठक में युनिस मलिक, रशीद मुहम्मद, परवेज खान, अख्तर मागरा, मजीद मोहम्मद, अयूब खान, शुक्रदीन व जावेद खान सहित मुस्लिम समुदाय के लोगो ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें