फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप चंबा के 11 वार्डों के उम्मीदवारों को चुनावी प्रक्रिया की दी जानकारी

विज्ञापन
बचत भवन में उम्मीदवार का नाम लिस्ट से नाम वेरिफाई करवाते एसडीएस चंबा शिवम प्रताप सिंह। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के 11 वार्डों में चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों के लिए बुधवार को बचत भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने की। बैठक में उम्मीदवारों को ईवीएम मशीन व चुनावी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही उम्मीदवारों को कारोना को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुसार चुनाव प्रचार करने के लिए कहा गया। एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने उम्मीदवारों को ईवीएम मशीन में डाले जाने वाले बैलेट पेपर व चुनाव चिह्न के साथ मतदान प्रक्रिया की टाइमिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिकायतें मिल रही हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना नहीं हो रही है। इसलिए सभी उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि चुनाव प्रचार के दौरान पांच से अधिक समर्थकों को न लेकर जाएं। कोरोना महामारी को लेकर जारी गाइडलाइन की पालना करके ही इस महामारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें