चंबा में आंगनबाड़ी केंद्र जनसाली में नौनिहाल को ऐल्बेंडाजोल दवाई खिलाती कार्यकर्ता।संवाद
चंबा। जिले के स्कूलों में बच्चों को पेट के कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई गई। स्कूलों में बाकायदा स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीमों की ओर से इस कार्य को अमलीजामा पहनाया गया। वहीं, बच्चों ने भी हंसी खुशी इस दवाई का सेवन किया। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि जिला के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में स्कूली बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई गई। संवाद