फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टीबी मरीजों के साथ हर माह बैठक करेंगे मेडिकल ऑफिसर, सीएचओ

Thu, 23 Jul 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीपी, शुगर सहित अन्य बीमारी की होगी जांच, राज्य से जिला को मिले निर्देश
विज्ञापन

टीबी से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए लिया गया यह फैसला
हर माह 24 तारीख को निक्षय दिवस वाले दिन आयोजित होगी यह बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में मेडिकल ऑफिसर और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हर माह अपने क्षेत्र के टीबी मरीजों के साथ बैठक करेंगे। इसमें स्वास्थ्य संबंधी जांच के अलावा जरूरी परामर्श दिए जाएंगे।
टीबी के साथ अन्य बीमारी तो नहीं है, इसके लिए बीपी, शुगर, कैंसर सहित अन्य रोगों की जांच की जाएगी। इससे टीबी से होने वाली मृत्यु दर को कम किया जाएगा। अकसर टीबी के मरीज को अन्य बीमारी होने का भी खतरा रहता है। इसके बारे में मरीज को आभास तक नहीं होता। जब उसे बीमारी जकड़ती है तो स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो जाता है।
विज्ञापन


हर माह की 24 तारीख को निक्षय दिवस मनाया जाता है। उसी दिन टीबी मरीजों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में बैठकें होंगी। टीबी मरीजों को हर महीने डॉक्टर से जांच करवाने का अवसर मिलेगा। यह भी पता लगेगा कि मरीज नियमित रूप से टीबी की दवाई खा रहा है या नहीं। उसकी सेहत में सुधार हो रहा है या नहीं। इन सभी पहलुओं की जांच कर डॉक्टर मरीजों को जरूरी परामर्श देंगे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया कि सभी मेडिकल ऑफिसरों को टीबी मरीजों के साथ बैठक करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि टीबी से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए हर माह टीबी मरीजों के साथ डॉक्टर और सीएचओ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें