फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों को मिलेगी ट्रौमा ट्रीटमेंट केअर रूम की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मरीजों को जल्द ही ट्रॉमा ट्रीटमेंट केयर रूम की सुविधा मिलेगा। इसको बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज रोगी कल्याण समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है। शनिवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में आरकेएस की बैठक का आयोजन किया।
बैठक में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी, मेडिकल कॉलेज की संयुक्त निदेशक दीप्ती मंढोत्रा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा, नप अध्यक्ष नीलम नैयर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में मेडिकल कॉलेज में पिछले कई महीनों में विकासात्मक कार्यों की सराहना की। जबकि नए कार्यों को करवाने की बैठक में योजना बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या को देखते हुए 50 बेड की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए विभिन्न वार्डों और ब्लॉकों में ये बेड लगाए जाएंगे। ट्रॉमा ट्रीटमेंट केयर रूम, जिसकी मेडिकल कॉलेज में काफी आवश्यकता है। इस रूम को बनाने के लिए आपातकालीन कक्ष के साथ स्थान चयनित किया गया है।
यहां यह रूम बनाया जाएगा। रूम तैयार होने के बाद वहां पर 10 बेड स्थापित किए जाएंगे। इसी रूम के साथ ऑर्थो ओटी (ऑपरेशन थिएटर) का भी निर्माण किया जाएगा। यहां पर हड्डी रोग से जुड़े मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। इस ऑपरेशन थिएटर में आधुनिक तकनीक वाली सभी मशीनें और उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
जिससे मरीजों को ऑपरेशन करवाने में किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए। इसके साथ ही डॉक्टरों की सुविधा को लेकर भी ऑपरेशन थिएटर में पूरी व्यवस्था रहेगा। बैठक में ओटी-3, ओटी-4 के कार्य को लेकर सभी सदस्यों ने सराहना की।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि आरकेएस की बैठक में चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रही समस्याओं का निदान करने को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही नए कार्यों को करवाने को लेकर योजना बनाई गई। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को जल्द ही टॉमा ट्रीटमेंट केयर रूम की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

क्या है ट्रॉमा ट्रीटमेंट केयर रूम
दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को सीधे ट्रॉमा ट्रीटमेंट केयर रूम में उपचार के लिए लाया जाएगा। पहले इन मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में लाया जाता था। यहां उन्हें ऑपरेशन थिएटर और वार्ड में भेजा जाता था। मगर अब सिर में चोट लगे मरीजों को सीधे ट्रॉा ट्रीटमेंट केयर रूम में लाया जाएगा। यहां पर उनकी विशेष रूप से देखभाल और इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें