फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एवियन इन्फ्लूएंजा को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सतर्क

Thu, 07 Dec 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से निपटने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सतर्क हो गया है। इन्फ्लूएंजा के मरीजों को उपचार के लिए रखने के लिए कोविड अस्पताल में 40 बिस्तर तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

इन बिस्तरों को ऑक्सीजन से लेकर वेंटिलेटर सुविधा से जोड़ा गया है। वायरस से निपटने की तैयारियों को लेकर मेडिकल कॉलेज में बैठक भी की गई। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एसएस डोगरा ने की। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार और मेडिसन विभाग के एचओडी डॉक्टर पंकज गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। प्राचार्य डॉक्टर एसएस डोगरा ने बताया कि अभी तक जिले में एवियन इन्फ्लूएंजा का एक भी मरीज दर्ज नहीं हुआ है। सरकार ने इससे निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज को जो गाइडलाइन जारी की है, उसके मुताबिक प्रबंधन ने तैयारियों कर ली है। उन्होंने कहा कि वायरस से निपटने के लिए मरीजों के इलाज में जो-जो दवाइयां जरूरी हैं, उन्हें प्रबंधन ने मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध करवा दिया है। सामान्य इन्फ्लूएंजा के मरीजों को उपचार के लिए सारी वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। तीन दिन पहले भी इससे संक्रमित होकर एक मरीज सारी वार्ड में भर्ती किया गया था। इसका उपचार जारी है। अब उसकी सेहत में काफी सुधार है। कहा कि इस वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों का इलाज अलग वार्ड में किया जाएगा। वहां स्टाफ की भी अलग से ड्यूटी लगाई जाएगी। इसको लेकर प्रबंधन की तरफ से पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। फिलहाल, चंबा में अभी तक ऐसी परिस्थिति सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें