फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जंगल से लकड़ी लाने गई महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 07 Dec 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जंगल से लकड़ी लाने गई महिला का रास्ता रोककर व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। महिला ने पुलिस थाना तीसा में व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र के पुख्तला में एक महिला बुधवार शाम को जंगल से सूखी लकड़ी लाने गई थी। रास्ते में एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। हाथापाई भी की। महिला ने खुद को व्यक्ति के चंगुल से बचाकर तीसा थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को थाने में तलब होने के आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों पक्षों को सामने बैठाकर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें