फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी भी करेगी दो घंटे की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अस्पतालों में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल को अब मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी ने अपना समर्थन दे दिया है। शुक्रवार को सभी मेडिकल कॉलेजों की फैकल्टी भी दो घंटे की पेनडाउन हड़ताल करेगी। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की ओर से एनपीए में की जा रही कटौती के विरोध में की जा रही हड़ताल में अब फैकल्टी एसोसिएशन ने अपना समर्थन दिया है। अब मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी भी ओपीडी में सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक नजर नहीं आएगी। इससे मरीजों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

पहले सिर्फ मेडिकल ऑफिसर ही हड़ताल कर रहे थे लेकिन अब मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी ने भी हड़ताल करने का फैसला ले लिया है। चंबा मेडिकल कॉलेज फैकल्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर आदित्य कश्यप और महासचिव डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन का समर्थन करने के लिए प्रदेश की फैकल्टी एसोसिएशन ने निर्णय लिया है। शुक्रवार से सभी प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों की फैकल्टी दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल करेगी। जब तक पंजाब सरकार एनपीए में कटौती के फैसले को वापस नहीं लेती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें