फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्बा: मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने ऑनलाइन दिया परामर्श

विज्ञापन
चंबा मेडि कल कॉलेज में मरीजों को ऑन लाईन परामर्श देते डॉक्टर।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने शुक्रवार को पीएचसी में पहुंचने वाले दूरदराज के मरीजों के इलाज के लिए ऑनलाइन परामर्श दिया। बाल रोग, त्वचा, महिला और मनो रोग के विशेषज्ञ ई संजीवनी पोर्टल के जरिये जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जुड़े। इस दौरान दूरदराज के इलाकों में ऐसे जो भी मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जिन्हें विशेषज्ञ से जांच करवाने के लिए चंबा रेफर किया जाना था उन सभी मरीजों को उपचार के लिए विशेषज्ञों ने परामार्श दिया। पीएचसी के चिकित्सक ने मरीजों की बीमारी को लेकर पूरी जानकारी हासिल करके दवाई लिखी। एक दर्जन से अधिक मरीजों को विशेषज्ञों ने ऑनलाइन परामर्श दिया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य कश्यप ने बताया कि ई संजीवनी पोर्टल के जरिये जिले में टेलीमेडिसन सेवा शुरू की गई है। इसके जरिये मरीजों को इलाज के लिए ऑनलाइन परामर्श की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें