फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से नहीं हुआ मेडिकल बिलों का भुगतान : राज कुमार

Wed, 11 Sep 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश के पेंशनरों के दो वर्षों से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन राज कुमार ने बताया कि पेंशनर अपनी मांगों को लेकर कई बार सरकार को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई भी मांग पूरी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग उठाई है कि पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र करवाया जाए। इसके अलावा अन्य सरकारी विभागों में 2016 से वेतन का एरियर 50 लाख रुपये की राशि और एरियर का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन परिवहन निगम के कर्मचारियों और पेंशनरों को ये लाभ नहीं दिए जा रहे हैं। संगठन ने मांग की है कि जिन पेंशनरों ने 65-70-75 वर्ष की अवधि पूरी कर ली है, उनके भी अन्य विभागों की तर्ज पर 5,10,15 प्रतिशत की दर से पेंशन वृद्धि दी जाए। कहा कि विभाग से सेवानिवृत्त हुए एक से डेढ़ वर्ष होने के बाद भी पेंशनरों को सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित रखा गया है। इन लाभों को भी सरकार शीघ्र जारी कर पेंशनरों को लाभान्वित करे। बैठक में मनोहर लाल, उत्तम चंद, कुलदीप कुमार, सोहन लाल, हरबंस लाल, दलीप सिंह देसराज, प्रकाश चंद, महेश नाथ, देवराज, दुनी चंद, सुरेश कुमार, बीना गुप्ता, कांता देवी, केहर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें