फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों तक पहुंचाया जाएगा पौष्टिक खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच संक्रमितों की मदद के लिए कई संस्थाएं और लोग आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पुखरी के पूर्व प्रधान और यूथ क्लब के सदस्यों ने अब कोरोना पॉजीटिव लोगों तक पौष्टिक खाना पहुंचाने का आगाज किया है। ग्राम पंचायत पुखरी के वार्ड नंबर पांच से पूर्व प्रधान अनुराधा टंडन और पुखरी यूथ क्लब के सदस्यों ने जनसेवा के लिए यह पहल की है। अनुराधा टंडन ने बताया कि ग्राम पंचायत पुखरी और बनीखेत में जो लोग कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं और उनमें से कई लोग किराये के मकान में कमरा लेकर रह रहे हैं, वही खाना बनाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन लोगों लिए खाना बनाकर उनको खिलाने का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके अपने निवास में खाना बनाने का प्रबंध किया जाएगा। पुखरी यूथ क्लब के सदस्य कोरोना संक्रमित के घर जाकर खाना मुहैया करवाएंगे। उन्होंने बताया कि लोगों को भोजन लेने के लिए एक घंटा पहले 94180-988326 और 80917-07586 फोन नंबरों पर सूचना देनी होगी।
पूर्व प्रधान ने इस कार्य के लिए डलहौजी के एसडीएम को लिखित पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्रोटोकॉल के दायरे में रखते हुए प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर के बाहर खाना रखा जाएगा। एसडीएम जगन ठाकुर ने इस पहल के लिए पुखरी के लोगों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कोरोना नियमों का पूरा ध्यान रखते हुए इस कार्य को किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें