फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक मरीज की देखभाल के लिए 100 किमी दूर लगा दी एमडी की ड्यूटी

Mon, 22 Jul 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल काॅलेज की मेडिसन ओपीडी के बाहर फर्श पर बैठ अपनी बारी का इंतजार करते लोग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। एक मरीज की देखभाल के लिए चंबा से एमडी मेडिसन की प्रतिनियुक्ति पर स्पेशल ड्यूटी 100 किमी दूर चुवाड़ी में लगा दी गई, जबकि यह एमडी ओपीडी में चंबा में रोजाना 200 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करता है।
विज्ञापन

बावजूद इसके पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य को दांव पर रखकर एमडी मेडिसन की ड्यूटी एक मरीज की देखभाल के लिए चुवाड़ी में लगा दी गई।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने राजनीतिक दबाव के चलते एमडी की ड्यूटी चुवाड़ी अस्पताल में उपचाराधीन मात्र एक मरीज की देखभाल के लिए विशेष तौर पर लगा दी। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर समर विकेशन पर जा रहे हैं। ऐसे में एमडी भी छुट्टी पर हैं। इस बीच एक एमडी की एक मरीज की देखभाल के लिए 100 किलोमीटर दूर ड्यूटी लगा दी गई। इसके चलते मेडिकल कॉलेज में एमडी मेडिसन की तीन ओपीडी, वार्ड और एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


आमतौर पर मेडिकल कॉलेज से किसी एमडी की ड्यूटी विशेष तौर पर उस समय लगाई जाती है, जब कोई मुख्यमंत्री और राज्यपाल दौरे के लिए उसे क्षेत्र में आए, लेकिन यहां एक गंभीर रूप से बीमार मरीज की देखभाल के लिए एमडी की ड्यूटी 100 किमी दूर लगा दी गई। उस मरीज को भी चंबा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया जा सकता था। अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को यह सुविधा जिला के अन्य मरीजों को भी देनी होगी, क्योंकि जिला का सबसे दुर्गम क्षेत्र पांगी है, जहां इस प्रकार के कई मरीज अस्पताल में भर्ती होते रहते हैं, लेकिन उनके लिए किसी विशेषज्ञ की ड्यूटी पांगी में नहीं लगाई जाती, बल्कि उन्हें किसी न किसी रूप से चंबा या कुल्लू में बड़े अस्पताल में पहुंचाया जाता है, लेकिन इस बार चंबा में पहली बार यह व्यवस्था देखने को मिली है।

मेडिकल कॉलेज की एक मेडिसन ओपीडी में विशेषज्ञ एक घंटा देरी से पहुंचा, क्योंकि ओपीडी में जिस विशेषज्ञ की बैठने की ड्यूटी थी। वह चुवाड़ी में एक मरीज की देखभाल के लिए डेपूटेशन पर भेजा गया था। इसके चलते दूसरे विशेषज्ञ को ओपीडी में बैठाया गया। इस दौरान मरीज काफी परेशान भी हुए।
विज्ञापन

उधर,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें