फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बर्फबारी न झाड़ दे सेब पर खिले उम्मीदों के फूल

Mon, 16 Mar 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भरमौर में बर्फबारी के बाद सेब के पेड़ पर टिकी बर्फ का मनमोहक नजारा।संवाद
विज्ञापन
बागवानों की बढ़ी चिंता, बोले- ज्यादा हिमपात से टूट सकते हैं सेब के पौधे
विज्ञापन

फूल झड़ने से पड़ सकता है सेब की पैदावार पर असर
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। जिले के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी से पूरे इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। मौसम में अचानक आए बदलाव से साहो क्षेत्र के बागवानों की चिंता भी बढ़ गई है।
मौसम के बदले मिजाज से सेब बगीचों पर असर पड़ने लगा है। बागवानों का कहना है कि इस समय सेब के पौधों में फूल आने शुरू हो गए हैं। ऐसे समय में बर्फबारी फसल के लिए खतरा बन सकती है। इससे फूल झड़ सकते हैं। इससे पैदावार भी कम हो सकती है।
विज्ञापन

बागवानों में रमेश कुमार, संजीव कुमार, चतरो राम, दीप सिंह, मनीष कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि सेब के पौधों पर खिले फूलों को बर्फबारी झाड़ सकती है। ज्यादा बर्फ गिरने के कारण सेब के पौधों के टूटने का खतरा भी बढ़ गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में सेब बगीचों में इस समय भारी मात्रा में फ्लावरिंग हो रही है। बर्फबारी से इस पर बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कहा कि जहां सेब के पौधों में फूल नहीं आए हैं, वहां बर्फबारी होना सही है। जहां फूल खिले हैं, वहां बर्फबारी से फूल गिरने की संभावना है। इससे पैदावार कम हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें