चंबा। एनएसयूआई की चंबा कॉलेज इकाई ने शहीद भगत सिंह की जन्म तिथि के उपलक्ष्य पर पुष्पांजलि अर्पित की। परिसर अध्यक्ष मुकेश सहित समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बताया कि भगत सिंह आज भी यूथ आइकॉन हैं। भगत सिंह मात्र 23 वर्ष की उम्र में शहीद होने वाले देश के वीर सपूत थे। हम सभी उनकी बहादुरी के लिए उन्हें शत-शत नमन करते हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष कार्तिक, महासचिव सोहेब, सचिव निखिल कुमार, सचिन कुमार और आर्यन आदि मौजूद रहे। संवाद