फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह से चार दिन से विवाहिता लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 07 Nov 2026 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने बहला-फुसलाकर ले जाने की जताई आशंका, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह क्षेत्र की ग्राम पंचायत गनेड़ के सेरू गांव की 22 वर्षीय विवाहिता चार दिन से लापता है। परिजनों और रिश्तेदारों की ओर से तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद पति ने सात नवंबर को पुलिस थाना तीसा में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेरू निवासी 28 वर्षीय मेशी पुत्र चेत राम ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उनकी पत्नी एक नवंबर को बिना बताए घर से चली गई। आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चला। पति ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है। उन्होंने बताया कि पत्नी के पास मोबाइल फोन भी नहीं है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि लापता महिला की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें