पंचायतीराज चुनाव के दौरान मतदाता सूची में नहीं मिले नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में दर्जनों लोगों को बिना वोट डाले मतदान केंद्रों से मायूस होकर लौटना पड़ा। कई मतदाताओं के नाम दूसरे मतदान केंद्रों में निकले। ऐसे में कई मतदाता निराश होकर घरों को मतदान किए बिना ही लौट गए। मतदाता राजीव कुमार, नरेश, किरपा राम, दिनेश कुमार और हरीश ने बताया कि वोटर लिस्टों से उनके नाम गायब थे। इससे वे मतदान नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए वे खासे उत्साहित थे लेकिन इस बार उन्हें मौका नहीं मिल पाया।