फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक साल में 500 पौधे रोपेंगे मनु, शुरू किया अनूठा अभियान

Sun, 22 Nov 2026 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पेड़ अगली पीढ़ी के नाम मुहिम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए कर रहे प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण देने के संकल्प के साथ गुवाड़ पंचायत के बेहीग्रां निवासी मनु कुमार ने एक पेड़ अगली पीढ़ी के नाम अभियान शुरू किया है।
इसके तहत उन्होंने एक वर्ष में 500 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। वह स्वयं पौधरोपण करने के साथ स्थानीय लोगों को भी पेड़ों के संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

मनु कुमार का कहना है कि पेड़-पौधे प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं और इन्हें सुरक्षित रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। आज लगाया गया एक पौधा भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण देने में योगदान दे सकता है। इसी सोच के साथ उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोपे गए पौधों को पेड़ों के रूप में लहलहाते देखना ही उनके अभियान की असली सफलता होगी। फिलहाल वह इस मुहिम को अकेले आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि युवा और सामाजिक संस्थाएं भी इससे जुड़ेंगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल बातें करना काफी नहीं है, बल्कि धरातल पर प्रयास करना जरूरी है। एक व्यक्ति की छोटी पहल भी बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें