फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मांझली में महिलाओं को दिया स्वरोजगार का मंत्र

Thu, 24 Apr 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मांझली में जागरूकता कार्यक्रम के बाद महिलाएं और अन्य। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बालू की ओर से ग्राम पंचायत मांझली में बुधवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक कुमार प्रशांतम ने बताया कि आरसेटी के माध्यम से महिलाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इनमें ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, जूट बैग निर्माण जैसे कौशल आधारित प्रशिक्षण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं, जिसके लिए कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं जैसे बचत, ऋण योजनाओं आदि की जानकारी भी दी जाती है। निदेशक ने महिलाओं से अपील की कि वे इन निशुल्क प्रशिक्षणों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें