फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मनेश कुमार ने संभाला आवासीय आयुक्त पांगी का पदभार

Fri, 12 Sep 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी/चंबा। 2018 बैच के युवा आईएएस अधिकारी मनेश कुमार ने पांगी में आवासीय आयुक्त के तौर पर पदभार संभाल लिया है। लंबे समय से खाली पड़े इस महत्वपूर्ण पद पर नई नियुक्ति होने से स्थानीय लोगों में विकास की रुकी हुई रफ्तार के पटरी पर लौटने की आस जगी है। सरकार ने उनका तबादला 7 अप्रैल को ही कर दिया था, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते वह पदभार ग्रहण नहीं कर पाए थे। अब करीब पांच महीने के लंबे अंतराल के बाद उनके आने से घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें