फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा नप पर कब्जे के लिए जोड़तोड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद अब कांग्रेस नगर परिषद चंबा पर कब्जा करने की तैयारी में है। अंदरखातेे नगर परिषद की कुर्सी कब्जाने के लिए कांग्रेसियों ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। हालांकि नगर परिषद पर कब्जा करना कांग्रेस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल वर्तमान में हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रही नीलम नैयर नगर परिषद चंबा की कुर्सी पर काबिज हैं। नगर निकायों के चुनाव में आठ पार्षदों का समर्थन वर्तमान अध्यक्ष को मिला था जबकि कांग्रेस समर्थित तीन ही पार्षद जीत पाए थे। ऐसे में भाजपा ने पहली बार नगर परिषद पर कब्जा किया था जबकि इससे पहले नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस का ही दबदबा रहा है। बहरहाल हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज नैयर ने भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रही नीलम नैयर को हराया है।
मसलन सदर विधायक नीरज नैयर बने हैं। ऐसे में अब सदर विधायक नीरज नैयर ने नगर परिषद पर कब्जा करने के लिए गोटियां फिट करनी शुरू कर दी हैं। इसके लिए कुछेक पार्षदों से संपर्क भी साधा जा रहा है। हालांकि अभी तक की स्थिति के मुताबिक भाजपा फिलहाल नगर परिषद में मजबूत दिख रही है जबकि नगर परिषद की कुर्सी कब्जाने के लिए कांग्रेस को काफी मेहनत की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें