फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश यात्रा ... पहली बार श्रद्धालुओं को मिलेगी मॉडल हेल्थ सेंटर की सुविधा

Thu, 25 Jul 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के म​णिमहेश के लिए चढ़ाई करते श्रधालू।संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पहली बार मॉडल हेल्थ सेंटर की सुविधा प्राप्त होगी। यहां डॉक्टर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की सेवाएं श्रद्धालुओं को मिलेंगी।
विज्ञापन

इस सेंटर में तीन बिस्तरों की सुविधा होंगी। यहां बीमार होने वाले श्रद्धालुओं को उपचार के लिए भर्ती किया जाएगा। उपचार के लिए जरूरी दवाइयों से लेकर ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था मॉडल हेल्थ सेंटर में की जाएगी। इससे पहले मणिमहेश यात्रा में इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा कभी भी श्रद्धालुओं को नहीं मिली। ऐसे में इस बार होने वाली यात्रा में श्रद्धालुओं को बीमार होने पर उपचार के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस मॉडल हेल्थ सेंटर को गौरीकुंड में बनाया जाएगा। यहां श्रद्धालु बीमार होने पर स्वास्थ्य उपचार पा सकेंगे। हालांकि, यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर स्वास्थ्य जांच शिविर पहले की तरह लगाए जाएंगे। यहां मरीजों को अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने की सुविधा मिलती रहेगी।


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस बार मॉडल हेल्थ सेंटर को गौरीकुंड में बनाने की योजना तैयार की गई है। इस सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शौचालय की भी उचित व्यवस्था रहेगी, जिससे मरीज को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। गौरी कुंड के बाद जब श्रद्धालु मणिमहेश की चढ़ाई चढ़ते हैं तो उनकी तबीयत खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है, क्योंकि वहां ऑक्सीजन की कमी होना शुरू हो जाती है। इसलिए विभाग ने इस सेंटर को गौरीकुंड में बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन




उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शुभम भंडारी ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान गौरी कुंड में मॉडल हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा। यहां डॉक्टर बीमार होने वाले श्रद्धालुओं के इलाज के लिए तैनात रहेगा। मरीजों को भर्ती करने के लिए तीन बिस्तरों की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें